हफ्ता मांगने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

BJP leader arrested for demanding five lakhs rupee from a woman
हफ्ता मांगने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार
हफ्ता मांगने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घर पर कब्जे के लिए एक महिला से पांच लाख रुपए हफ्ता मांगने वाले भाजपा नेता को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुनाफ पटेल है। वह भाजपा का नया नगर मंडल अध्यक्ष है। आरोपी महिला को धमका रहा था कि वह पैसे दिए बिना उसे नए घर में दाखिल नहीं होने देगा।

पटेल के खिलाफ शाहीर खान नाम की एक महिला ने नया नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल महिला ने मीरारोड इलाके में त्रिवेदी बिल्डर्स की इमारत में एक फ्लैट बुक किया था। लेकिन पटेल ने फ्लैट तैयार होने के बाद उस पर कब्जे के लिए महिला से पांच लाख रुपए और मांगे। पटेल ने दावा किया कि इमारत में उसकी सेल एजेंसी है और उसे पैसे दिए बिना कोई घर में नहीं रह सकता।

आरोप है कि पटेल महिला को पैसों के लिए बार-बार धमका रहा था। परेशान महिला ने आखिरकार मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोप है कि पार्टी नेता के खिलाफ शिकायत की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नेताओं ने पुलिस स्टेशन में पहुंचकर दबाव बनाने और कार्रवाई रोकने की कोशिश की हालांकि उनकी कोशिश सफल नहीं हुई। सीनियर इंस्पेक्टर बालाजी पांढरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। 
 

Created On :   17 May 2018 1:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story