- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- यशवंत सिन्हा नहीं छोडेंगे BJP, कहा-...
यशवंत सिन्हा नहीं छोडेंगे BJP, कहा- पार्टी की नहीं, सरकार की नीतियों के खिलाफ हूं

डिजिटल डेस्क जबलपुर । राष्ट्रीय मंच का गठन करने के तत्काल बाद नगर प्रवास पर आये पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह भाजपा नहीं सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं। सरकार अपने नीतिगत मामलों में बदलाव करे इसी बात को लेकर संघर्ष कर रहा हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा नहीं छोड़ेंगे, वे भाजपा में थे और आगे भी पार्टी में रहकर कार्य करेंगे। अगर पार्टी को लगता है कि वे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो पार्टी अपनी मंशा उजागर करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच राजनैतिक नहीं है। मंच का गठन किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं के हित की लड़ाई के लिए किया गया है। इसमें सभी राजनैतिक दलों के लोग शामिल हैं।
सरकार विरोधी छवि को लेकर उनका कहना था कि जब तक सरकार की नीतियों में बदलाव नहीं किया जाता है वे सरकार की खिलाफत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में किसानों की इतनी दुर्दशा नहीं हुई थी जितनी इस सरकार में हुई है। वर्तमान सरकार के तीन साल में हालात जैसे होना चाहिए थे वैसे नहीं हैं और देश का नागरिक होने के नाते मेरा हमेशा यह प्रयास होगा की सरकार की नीतियों में बदलाव हो इसके लिए सतत संघर्ष जारी है। देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने के मुद््दे पर उनका कहना था कि यह तभी संभव हो सकेगा जब संविधान में बदलाव किया जाए। इसके अलावा एक साथ चुनाव कराने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
आर्थिक सर्वेक्षण पर चिंता
उन्होंने कहा कि बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने इस बात को स्वीकार किया है कि किसानों, बेरोजगारों व महिलाओं के संबंध में अब तक जो नीति बनाई गयी थी उन नीतियों में सफलता नहीं मिली है। सरकार की यह स्वीकारोक्ति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का अंतिम बजट होगा इसके बाद चुनावी वर्ष शुरू हो जाएगा और इस बजट में किसी करिश्मे की उम्मीद कम है।
किसानों का हित जरूरी - उन्होंने कहा कि उनके राजनैतिक कॅरियर में यह पहला अवसर होगा जब कि बजट के दिन वे दिल्ली में नहीं होंगे। इसकी वजह यह है कि संसद में बजट पेश होने के पूर्व किसानों के साथ अप्रत्याशित घटना घटी और मैंने तय किया कि बजट से ज्यादा जरूरी किसानों की लड़ाई है। पी
Created On :   1 Feb 2018 1:18 PM IST