- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के...
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तीखे बोल, कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष पद का टेंडर किया था , कमलनाथ ने लगाई ऊंची कीमत

डिजिटल डेस्क, सतना। अल्प प्रवास पर सतना आए BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मोदी शासन के चार साल की उपलब्धियां पेश कीं, साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पर निशाना भी साधा। प्रभात झा ने कहा की कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के पद का टेंडर किया था जिसे कमलनाथ ने सबसे ऊंचा दाम देकर खरीदा है, यह बात हमे कांग्रेस के एक बड़े नेता ने बताई। मैं पहली बार रहस्योद्घाटन कर रहा हूं। कांग्रेस हाई कमान ने मप्र को ठेके पर दे दिया है, टेंडर था कौन लेगा पीसीसी चेयरमैन, कमलनाथ ने टेंडर भरा और ले आये पीसीसी अध्यक्ष पद, 72 क्या 82 साल के होते कमलनाथ उनके पास पैसा था, कांग्रेस में अब वो रहेगा जो पैसा वाला है, गरीब BJP में रहेगा।
प्रभात झा ने दिग्गी के सुभाष ब्रिज की तस्वीर मामले में कहा कि पोल मीडिया ने ही खोल दी है। झा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि जमीन पर जाइए हवाई फायर से मौत इसके लिए जमीन में फायर करना पड़ता है। BJP के राष्टीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार कर उसके द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। BJP नेता ने कहा कि कांग्रेसी नेजा BJP की विकास की नीति से बौखला गई है और इसी बौखलाहट में अनाप शनाप आरोप लगा रही है।
जनता ने कांग्रेस के मुंह पर तमाचा मारा
चुनाव आयोग से फर्जी मतदाता की शिकायत पर जनता ने कांग्रेस के कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय के मुंह पर तमाचा मारा है, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को सही माना है, अब कांग्रेस जाए जनता से माफी मांगे।
बिना लड़े दस साल से सांसद हूं
कमलनाथ की चुनाव लड़ने की चुनौती पर कहा कि वो बिना चुनाव लड़े दस सालों से देश और प्रदेश की आवाज राज्य सभा में उठा रहे । यदि पार्टी चाहेगी तो चुनाव लड़ेंगे और कमलनाथ से भी मदद ले लेंगे ।
Created On :   11 Jun 2018 4:44 PM IST