हर रोज 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, अखबार विक्रेताओं को बांटेगे सेनिटाईजर-हैंड ग्लव्स

BJP workers will deliver food grains to 20 lakh people every day
हर रोज 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, अखबार विक्रेताओं को बांटेगे सेनिटाईजर-हैंड ग्लव्स
हर रोज 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, अखबार विक्रेताओं को बांटेगे सेनिटाईजर-हैंड ग्लव्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा ने प्रति दिन 20 लाख लोगों तक अनाज पहुंचाने का दृढ़ संकल्प किया है। शुक्रवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने भाजपा के सभी विधायकों, सांसदों, प्रमुख नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद साधा। इसमें विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर समेत पार्टी के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भाजपा के सांसदों और विधायकों के अलावा सभी नगराध्यक्ष, नगरसेवक, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य भी एक महीने का मानधन भाजपा के आपदा कोष में देंगे।

गडकरी ने कहा कि इथेनॉल बनाने वाले कारखानों की मदद से सैनिटाइजर बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सैनिटाइजर की हो रही कालाबाजारी पर प्रतिबंध लगाने के लिए पहल करने की बात कही। वहीं फडणवीस ने कहा कि रिजर्व बैंक ने सभी वित्तीय संस्थाओं को कर्ज वसूली तीन महीने तक टालने को कहा है। पार्टी के जनप्रतिनिधि इस फैसले की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में प्रदेश भर में गांव स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स की ओर से मास्क और गाऊन हेल्थ कीट की मांग बड़े पैमाने होने के बारे में चर्चा हुई। इसके मद्देनजर पार्टी ने पहले चरण में पांच हजार कीट पहुंचाने की तैयारी शुरू की है। हेल्थ कीट उपलब्ध कराने के लिए सांसद डॉ. विकास महात्मे को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में स्थानीय स्तर पर अखबार विक्रेताओं को सैनिटाइजर और हैण्ड ग्लव्स देने का फैसला किया गया है। 

Created On :   27 March 2020 4:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story