मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी में जन्मा पहला एल्बीनो ब्लैक बक - दिल्ली से लाया गया था जोड़ा

Blackbuck, the first albino born in Mukundpurs White Tiger Safari - was brought from Delhi
मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी में जन्मा पहला एल्बीनो ब्लैक बक - दिल्ली से लाया गया था जोड़ा
मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी में जन्मा पहला एल्बीनो ब्लैक बक - दिल्ली से लाया गया था जोड़ा

डिजिटल डेस्क सतना। मुकुंदपुर चिडिय़ाघर में वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को चिडिय़ाघर में एल्बीनो ब्लैक बक ने बच्चे को जन्म दिया। चिडिय़ाघर में यह इकलौता बच्चा है। बताया गया है कि मार्च माह में दिल्ली के चिडिय़ाघर से एल्बीनो ब्लैक बक का इकलौता जोड़ा लाया गया था। फीमेल एल्बीनो ब्लैक बक द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने से चिडिय़ाघर प्रबंधन काफी उत्साहित है। सूत्रों के अनुसार मुकुंदपुर में एल्बीनो ब्लैक बक का इकलौता जोड़ा है। अब इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह ब्लैक बक की प्रजाति है लेकिन पूरी तरह सफेद होने की वजह से इसे एल्बीनो ब्लैक बक का नाम दिया गया है। ब्लैक बक तो चिडिय़ाघर में 7 से 8 की संख्या में पैदा हो चुके हैं। मार्च माह में दिल्ली चिडिय़ाघर से लाए गए जोड़े का यह पहला बच्चा है। पहला बच्चा होने की वजह से चिडिय़ाघर प्रबंधन बच्चे पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। 
मां ने नहीं पिलाया दूध:
चिडिय़ाघर से जुड़े सूत्रों का माने तो जन्म के बाद फीमेल एल्बीनो ब्लैक बक ने अपने बच्चे को दूध नहीं पिलाया। कर्मचारी ही हर दो से तीन घंटे में बोतल से बच्चे को बकरी का दूध पिला रहे हैं। जन्म देने के बाद मां ने बच्चे को छोड़ दिया। चिडिय़ाघर प्रबंधन यह नहीं समझ पा रहा है कि जन्म देने के बाद मां बच्चे से अलग किस वजह से हो गई। बताया गया है कि प्रसव के दौरान भी फीमेल एल्बीनो ब्लैक बक दिक्कत आई थी।
 

Created On :   1 Aug 2020 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story