ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर ने किया सत्याग्रह प्रदर्शन

Block Congress Committee Gunaur performed Satyagraha
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर ने किया सत्याग्रह प्रदर्शन
गुनौर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर ने किया सत्याग्रह प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, गुनौर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को केन्द्र की तानाशाह मोदी सरकार के इशारे पर ईडी के समझ दोबारा पूंछताछ के बिरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुनौर अध्यक्ष जय नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में स्थानीय शासकीय महाविद्यालय के परिसर में शान्ति पूर्ण सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष जय नरेश द्विवेदी, पूर्व विधायक फुन्दर चौधरी, हीरा सिंह डिघौरा, सेवालाल पटेल, राजू जैन, प्रहलाद सिंह, बिनोद बिलौहा, रुपनारायण द्विवेदी, राम शिरोमणि द्विवेदी, अनूप तिवारी, मोती महाराज, केशरी अहिरवार, राम अवतार उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, पूरनलाल पाठक, दरवारी चौधरी, राममिलन चौधरी, फोईलाल चौधरी, श्यामसुंदर पटेल, बलीराम त्रिपाठी, सुमेश बर्मा, अमरजीत सिंह यादव, श्री साहू  सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 
अमानगंज में भी हुआ सत्याग्रह 
इसी तरह प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी के ईडी के समक्ष पेश होने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमानगंज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन किया गया। जिसमें समस्त अमानगंज कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Created On :   28 July 2022 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story