पत्रकारिता की चुनौतियों व पत्रकारों के हितों पर हुआ मंथन

Brainstorming on the challenges of journalism and the interests of journalists
पत्रकारिता की चुनौतियों व पत्रकारों के हितों पर हुआ मंथन
श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए विभिन्न जिलों के पत्रकार पत्रकारिता की चुनौतियों व पत्रकारों के हितों पर हुआ मंथन

डिजिटल डेस्क जबलपुर। वर्तमान दौर में पत्रकारिता गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। बदलते परिवेश में पत्रकारों को खबरों के प्रति गंभीर और खोजी रुख अपनाना पड़ेगा। सोशल मीडिया के इस दौर में प्रिंट मीडिया की अपनी एक विश्वसनीयता है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिये कड़ा संघर्ष करना होगा। सकारात्मक और नकारात्मक पक्षों के बीच सही तुलनात्मक अध्ययन करके वस्तुस्थिति पाठकों के बीच प्रस्तुत करनी होगी। इस आशय के विचार वक्ताओं ने श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में रखे।
सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और अधिमान्यता के साथ-साथ रेलवे कन्सेशन व टोल नाकों पर छूट और स्वास्थ्य बीमा राशि बढ़ाए जाने के प्रस्ताव भी पारित किये गए। प्रथम सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन ने संबोधित िकया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गुप्ता ने की। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय संयोजक नलिन कांत बाजपेयी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, प्रदेश महामंत्री राजेश दुबे आदि ने किया।
अतिथियों ने रखे विचार
द्वितीय सत्र में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, विधायक अजय विश्नोई, संजय पाठक, विनय सक्सेना, रिटा. कलेक्टर वेद प्रकाश, सौरभ बड़ेरिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किशोर राय को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की गई।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में अटल बिहारी बाजपेयी पत्रकार सम्मान मरणोपरांत पं. भगवतीधर बाजपेयी को, राजेन्द्र तिवारी पत्रकारिता सम्मान मोहन शशि को, अजित वर्मा पत्रकार सम्मान श्याम कटारे को दिया गया। पं. नरेश बाजपेयी पत्रकारिता सम्मान राजकुमार गुप्ता को, बाबूलाल बड़कुल पत्रकारिता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार हनुमान प्रसाद तिवारी को, विशम्भर दयाल अग्रवाल पत्रकारिता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघानिया को, हरिकृष्ण त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान सुनील साहू को दिया गया। डॉ. नर्मदा प्रसाद पाण्डे पत्रकारिता सम्मान रजत गुप्ता को, राजेन्द्र अग्रवाल पत्रकारिता सम्मान चैतन्य भट्ट को, बांके बिहारी बाजपेयी समाज सेवी सम्मान इंजी. तरूण कुमार सोनाने को दिया गया। पत्रकारिता से जुड़े विप्लव अग्रवाल, राजेन्द्र मिश्रा, गंगाचरण मिश्रा, सुमन पुरोहित सहित अन्य को भी सम्मानित िकया गया।

 

Created On :   30 Jan 2023 5:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story