भाजपा नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जबलपुर भाजपा नेता की गोली मारकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के लोहारी अनघोरा गांव निवासी भाजपा सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव (56) वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय - कंचन अपने घर से चंद कदम दूर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव के ही रहने वाले कंचन के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी पड़ोसी के घर दुख का त्यौहार था इसलिए कंचन यादव दुखी परिवार में संवेदना व्यक्त करने बैठने गए थे। तभी पूर्व सरपंच शनेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष, सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य और साथी बदमाशो ने हमला कर दिया। हमले में कंचन यादव की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Created On :   13 March 2023 12:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story