मुंबई में घर के सामने ही बिल्डर की गला रेत कर दी हत्या

‌Builder was killed in the front of his house at early in Morning
मुंबई में घर के सामने ही बिल्डर की गला रेत कर दी हत्या
मुंबई में घर के सामने ही बिल्डर की गला रेत कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के जुहू इलाके में एक 55 वर्षीय बिल्डर की उसके बंगले के सामने ही गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात सोमवार सुबह छह बजे के करीब हुई। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। जुहू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस बिल्डर की हत्या की गई उनका नाम अब्दुल मुनाफ शेख है, वे अल सोफी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष थे। इसके अलावा शेख ट्रेवल्स के व्यवसाय से भी जुड़े थे। शेख सुबह नमाज पढ़ने के बाद जुहू के गुलमोहर रोड पर स्थित अपने घर लौट रहे थे। आम तौर पर उनके साथ सुरक्षाकर्मी होते थे लेकिन सोमवार को वे अकेले थे। शेख जैसे ही कार से उतरे पहले से वहां इंतजार कर रहे आरोपी ने चाकू से उनका गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी ने शेख के पीठ, पेट और सीने पर भी वार किया।

शेख ने घर में भागने की कोशिश की लेकिन वे गेट पर ही गिर पड़े। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शेख को कूपर अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाला शख्स एक सीसीटीवी में कैद हुआ है लेकिन उसने टोपी पहन रखी है इसलिए उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। शेख ने कई इमारतें बनाई हैं, जिनमें कई झोपड़पट्टी पुनर्वसन (एसआरए) के तहत बनाई गई हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हमलावर को पहचानने  की कोशिश की जा रही है। 

 

Created On :   17 Aug 2020 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story