अमखेरा रोड के अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर - 50 से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए, कई बार हुआ विवाद, अहमद नगर

Bulldozers over Amkhera Road encroachments - more than 50 illegal occupations removed
अमखेरा रोड के अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर - 50 से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए, कई बार हुआ विवाद, अहमद नगर
अमखेरा रोड के अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर - 50 से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए, कई बार हुआ विवाद, अहमद नगर

डिजिटल डेस्क जबलपुर । अमखेरा रोड को सँकरा करने वाले अवैध कब्जों को मंगलवार को नगर निगम के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। इन कब्जों के कारण अच्छी खासी चौड़ी सड़क कुछ ही फीट की होकर रह गई थी। इस पर जैसे ही कोई बड़ा चारपहिया वाहन निकलता था तो यातायात थम जाता था। कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और कब्जों को हटाने की माँग की, जिस पर आज अमल किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था फिर भी विवाद होते रहे। इसके साथ ही लेमा गार्डन और अहमद नगर में भी कब्जों को हटाया गया।  अमखेरा रोड पर बनीं दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों के लिए मुख्य मार्ग ही सबसे उपयुक्त है लेकिन इसके बाद भी इस पर लगातार कब्जे हो रहे थे और सड़क दिनों दिन सँकरी होती जा रही थी। कब्जों के कारण जहाँ दुर्घटनाएँ हो रहीं थीं। वहीं जाम की समस्या भी बन रही थी। इसे देखते हुए  निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त  वेदप्रकाश चौधरी और संभागीय अधिकारी  विपिन गुप्ता के नेतृत्व में  कार्रवाई की गई। श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यालय टीम के सहयोग से संभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अहमद नगर, लेमा गार्डन एवं अमखेरा रोड पर किए गए अवैध कब्जों एवं अतिक्रमणों पर बुल्डोजर चलाया गया तथा मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 50 से अधिक चाय-पान के टपरों के अलावा स्थायी और अस्थायी अवैध कब्जों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान संभागीय यंत्री सुदीप पटैल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक  कालू राम सोलंकी,  सम्पत कुशवाहा उपस्थित रहे।


 

Created On :   9 Dec 2020 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story