उप चुनाव - रैगांव पहुंची पोलिंग पार्टियां,मतदान कल 

मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से उप चुनाव - रैगांव पहुंची पोलिंग पार्टियां,मतदान कल 

डिजिटल डेस्क सतना। रैगांव विधानसभा उप चुनाव के मतदान के लिए शुक्रवार को  391 पोलिंग पार्टिंयां गंतव्य के लिए रवाना कर दी गईं। इससे पहले कोविड प्रोटोकॉल के तहत यहां जिला मुख्यालय में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगा।  सुबह साढ़े 5 बजे एक साथ सभी मतदान केंद्रों में मॉकपोल होगा। मतदान के लिए 313 केंद्र बनाए गए हैं।  159 मतदान केंद्रों की निगरानी वेब कास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग करेगा।  विधानसभा क्षेत्र में  2 लाख 6 हजार 910 मतदाता हैं। जिनमें 1 लाख 9 हजार 750 पुरुष और 97 हजार 160 महिला मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने बताया कि मतों की गिनती व्यंकट वन स्कूल में 2 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। पहले सर्विस वोट गिने जाएंगे। इसके लिए इसके लिए 2टेबल होंगी। ईवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। एक अनुमान के अनुसार एक राउंड 20 मिनट में पूरा होगा। कुल 23 राउंड होंगे। इस तरह से अंतिम परिणाम लगभग 8 घंटे में आने की उम्मीद है।
 

Created On :   29 Oct 2021 8:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story