फडणवीस की सलाह- पार्टी में कई अनुभवी नेता, पर मंत्रिमंडल में कुछ को ही मौका

Cabinet Expansion - Fadnaviss advice - Many experienced leaders in the party, but only a few have a chance in the cabinet
फडणवीस की सलाह- पार्टी में कई अनुभवी नेता, पर मंत्रिमंडल में कुछ को ही मौका
मंत्रिमंडल विस्तार फडणवीस की सलाह- पार्टी में कई अनुभवी नेता, पर मंत्रिमंडल में कुछ को ही मौका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी नेताओं की सलाह दी है। शनिवार को पनवेल में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि पार्टी में अनेक अनुभवी नेता हैं पर मंत्रिमंडल में कुछ को ही मौका मिल सकेगा। सभी की अपेक्षाएं पूरी नहीं की जा सकती।  

अचानक नहीं हुआ शिंदे को सीएम बनाने का फैसला 

इस दौरान फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले ही शिवसेना-राकांपा के बीच सरकार बनाने के लिए गठबंधन पहले से तय हो गया था। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला अचानक नहीं हुआ। यह पहले से तय था। फडणवीस ने कहा कि सरकार आने के बाद हमारी अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं पर हमें उन्हें साथ लेकर सरकार चलानी है। अगले ढाई साल तक कम अपेक्षा रख कर अगली बार एक भव्य सरकार लाएंगे। कार्यकर्ताओं की सरकार से अपेक्षा रहती है पर सभी की अपेक्षाएं पूरी नहीं की जा सकती। सभी नियमों का विचार करना होगा। कुछ जगह शिवसेना को देनी होगी। किसी को नाराज नहीं होना चाहिए। यदि नाराजगी पैदा भी होती हैं तो हमें उसे दूर करनी चाहिए। 

शिवसेना ने की हमारे साथ गद्दारी   

फडणवीस ने कहा कि राज्य की स्थिति विकट हो गई थी। परियोजनाएं ठप और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। हमने सत्ता की लालच में नहीं जनहित में यह फैसला लिया है। उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर के अपमान पर चुप बैठे थे। बाला साहेब के असली शिवसैनिक इसे सहन नहीं कर सकते। राज्य के हित में यह सब करना जरुरी था। हम लोगों में से कईयों को शिंदे के मुख्यमंत्री होने पर आश्चर्य हो रहा था। लेकिन यह अचानक नहीं हुआ। यह पहले से तय था। शिवसेना ने हमारे साथ गद्दारी की पर अब जो शिंदे के साथ है वहीं असली शिवसेना है।  
 

Created On :   24 July 2022 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story