काम और 5 करोड़ के बदले शारीरिक संबंध बनाने एक्ट्रेस को परेशान कर रहा शख्स, मामला दर्ज

Case file against unknown man for harassing actress on phone
काम और 5 करोड़ के बदले शारीरिक संबंध बनाने एक्ट्रेस को परेशान कर रहा शख्स, मामला दर्ज
काम और 5 करोड़ के बदले शारीरिक संबंध बनाने एक्ट्रेस को परेशान कर रहा शख्स, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फोन पर लंबे समय से एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को परेशान कर रहे अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी अभिनेत्री को काम और पांच करोड़ रुपए देने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा वह लगातार ह्वाट्सएप के जरिए उसे अश्लील वीडियो क्लिप भेज रहा था। ओशिवारा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपी ने अभिनेत्री को परेशान करने के लिए जिन तीन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पुलिस उनकी छानबीन कर रही है। शिकायत के मुताबिक अपना नाम राहुल चौधरी बताने वाले शख्स ने अक्टूबर 2018 से अभिनेत्री को परेशान करना शुरु किया था।

अभिनेत्री ने शुरूआत में आरोपी का नंबर ब्लाक कर मामले को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने लगातार उससे काम और पैसे के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग जारी रखी। यही नहीं आरोपी लगातार आपत्तिजनक संदेश भी भेजता रहा। मंगलवार को भी आरोपी ने अभिनेत्री को अश्लील संदेश और ह्वाट्सएप मैसेज भेजे जिसके बाद परेशान अभिनेत्री ने आखिरकार ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ले रही है। 

 

Created On :   13 Jun 2019 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story