आय से अधिक संपत्ति मामले में पुलिस सिपाही की खिलाफ मामला दर्ज

Case filed against police constable in disproportionate assets case
आय से अधिक संपत्ति मामले में पुलिस सिपाही की खिलाफ मामला दर्ज
आय से अधिक संपत्ति मामले में पुलिस सिपाही की खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुंबई पुलिस के सिपाही और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के आधार पर एसीबी ने छानबीन शुरू की तो खुलासा हुआ कि सिपाही की पत्नी की संपत्ति उसके आय के ज्ञात स्त्रोतों से 1441 फीसदी ज्यादा है। दोनों के पास आय के ज्ञात स्त्रोत से 22 लाख 32 हजार 295 रुपए ज्यादा मिले। आरोपी रमेश आवटे फिलहाल नायगांव इलाके में एल विभाग में तैनात है। उसकी पत्नी का नाम दीपाली आवटे है। दरअसल एसीबी को आवटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर उसकी संपत्तियों की जांच शुरू की गई।

एसीबी ने पत्नी को भी बनाया आरोपी 

छानबीन में खुलासा हुआ कि आवटे ने भ्रष्ट तरीके से रुपए कमाए और उसकी पत्नी ने यह जानते हुए भी संपत्तियां अपने नाम खरीदने में उसकी मदद की। भ्रष्ट पति को बढ़ावा देने के आरोप में दीपाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(ई) के साथ 13(2) और आईपीसी की धारा 109 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीबी मामले की छानबीन कर रही है। 

Created On :   26 Sept 2019 9:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story