मामला बाल सुधार गह का: कई दिनों से चल रही थी भागने की प्लानिंग, एक बच्चा लौटा

Case of child improvement Gah: planning to run for several days, one child returned
मामला बाल सुधार गह का: कई दिनों से चल रही थी भागने की प्लानिंग, एक बच्चा लौटा
मामला बाल सुधार गह का: कई दिनों से चल रही थी भागने की प्लानिंग, एक बच्चा लौटा


डिजिटल डेस्क जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर स्थित बाल सुधार गृह से भागे बच्चों में से एक बच्चा कटनी से वापस लौट आया है।  कुल आठ बच्चे भागे थे और इनमें से बाकी के सात बच्चों का अभी तक पता नहीं लगा है। जो बच्चा कटनी में मिला उसने बताया है कि उनकी योजना कई दिनों पहले भागने की बनी थी और उन्होंने दीवार में छेद एक दिन में नहीं बल्कि कई दिनों में किया था। जब सब बच्चे सो जाते थे तो वे लोग मिलकर दीवार में छेद करते थे। उनको बाथरूम के दरवाजे की एक लोहे की पट्टी मिल गई थी जिसके जरिये उन्होंने दीवार खोदकर छेद बनाया था।  कमरे में कुल दस बच्चे थे जिनमें से दो बच्चे सोते रह गए थे और उनको कोई जानकारी नहीं थी कि बाकी के बच्चे भाग रहे हैं। उसने यह नहीं बताया कि बाकी के बच्चे कहाँ गये हैं। 
सीसीटीवी कैमरों के जरिये खोजबीन- 
पुलिस कटनी स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों  के जरिये बाकी के बच्चों की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि  मंगलवार की रात बाल गृह से 8 बच्चे दीवार में छेद करके भाग निकले थे। इस मामले में चौकीदार कंधीलाल पटेल को कलेक्टर भरत यादव ने सस्पेंड कर दिया तथा अधीक्षक शर्मिष्ठा दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले की प्रशासन द्वारा अलग से जाँच कराई जा रही है। 

Created On :   13 Dec 2019 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story