- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- लॉकडाउन में जन्मदिन मनाने वालेभाजपा...
लॉकडाउन में जन्मदिन मनाने वालेभाजपा नगरसेवक पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार एक ओर जहां कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के कदम उठा रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे जनप्रतिनिधि भी हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पनवेल पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी कर रहे भाजपा नगरसेवक अजय बहिरा सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा नगरसेवक अजय बहिरा के बंगले पर सभी एकत्र हुए थे। पनवेल पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा किपुलिस को सूचना मिली थी कि नगरसेवक का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था और पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Created On :   12 April 2020 2:25 PM IST