मुंबई से पकड़े गए बीरभूमि हिंसा मामले के चार आरोपी 

CBI action - Four accused in Birbhumi violence case arrested from Mumbai
मुंबई से पकड़े गए बीरभूमि हिंसा मामले के चार आरोपी 
 सीबीआई की कार्रवाई मुंबई से पकड़े गए बीरभूमि हिंसा मामले के चार आरोपी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुर हाट इलाके में हुई हिंसक घटनाओं की जारी जांच के बीच सीबीआई ने गुरुवार को मुंबई से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम बापा एसके उर्फ साल मोहम्मद, साबू एसके उर्फ सदरिल एसके, ताज मोहम्मद उर्फ चांद, सिराजुल, चारों गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई ने मुंबई स्थानीय अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सीबीआई के आवेदन पर गौर करने के बाद इन चारों आरोपियों की 10 अप्रैल 2022 तक ट्राजिंट रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई अब इन आरोपियों को अपने साथ पश्चिम बंगल जे जा सकेगी। सीबीआई ने इस प्रकरण को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट के 25 मार्च 2022 के आदेश के तहत 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। इसी क्रम में सीबीआई ने मुंबई से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दस लोगों को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। इस बर्बरतापूर्ण मामले की जांच सीबीआई कर रही है। 

 

Created On :   7 April 2022 9:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story