केंद्र सरकार के कदमों में अर्थव्यवस्था होगी और मजबूत - मोहित कंबोज

Central government steps will lead to economy - Mohit Camboj
केंद्र सरकार के कदमों में अर्थव्यवस्था होगी और मजबूत - मोहित कंबोज
केंद्र सरकार के कदमों में अर्थव्यवस्था होगी और मजबूत - मोहित कंबोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर देश की अर्थव्यवस्था के लिए वरदान है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सही मायने में व्यापारियों की हितैषी है। यह दावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित कंबोज ने किया है। कंबोज के मुताबिक केंद्र सरकार के फैसलों से उससे देश की अर्थ व्यवस्था और मजबूत होकर उभरेगी।

जनता और व्यापारियों के अलावा देश के हित में फैसले
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कंबोज ने कहा कि ऐसा शोर मचाया जा रहा है कि केंद्र सरकार व्यपारियों की विरोधी है और व्यापार विरोधी फैसले ले रही है, जबकि यह सरासर गलत है। सच तो यह है कि केंद्र सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल के दौरान जो भी फैसले लिए है, वे सभी फैसले जनता और व्यापारियों के अलावा देश के व्यापक हित में हैं। इससे देश में खुशहाली आएगी।

केंद्र सरकार की रोजगार सृजन की नीति कारगर
कंबोज के मुताबिक नोटबंदी हो या जीएसटी, ये तमाम फैसले केंद्र सरकार ने जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया है। इससे केंद्र सरकार की रोजगार सृजन की नीति कारगर होगी। कंबोज भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के भ अध्यक्ष हैं। कंबोज ने इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के गवर्निंग बोर्ड से अपील की कि वह युवा उद्यमियों को ज्यादा मौका दे ताकि मुंबई के बुलियन बाजार को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।

कारोबारियों की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश
कंबोज ने कहा, "सोना कारोबारियों और आभूषण व्यापारियों को मुझसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कारोबारियों की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा’। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक राज पुरोहित ने कहा कि सोना कारोबार जवेरी बाजार में रहा है और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि बुलियन व्यापारियों की हर समस्या को हल करने के लिए वह सदा से तत्पर रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

ज्वेलर्स एसोसिएशन देश की प्रतिष्ठा की प्रतीक
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि समाज में सोना हमेशा इज्जत का प्रतीक रहा है और इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन देश की प्रतिष्ठा की प्रतीक है। इसीलिए बुलियन व्यापारियों की  मांग पर सरकार गंभीरता और सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। समारोह को भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने भी संबोधित किया। इससे पहले इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुने जाने पर संस्था के पदाधिकारियों और व्यापारी समुदाय ने मोहित कंबोज का सम्मान किया।

Created On :   28 Jan 2018 5:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story