कुलाधिपति इंजी, संजीव अग्रवाल बने मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष

Chancellor of SAGE University, Engineer Sanjeev Agarwal became the President of Madhya Pradesh Private University Association
कुलाधिपति इंजी, संजीव अग्रवाल बने मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष
सेज यूनिवर्सिटी कुलाधिपति इंजी, संजीव अग्रवाल बने मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संघ की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। सेज ग्रुप के सीएमडी व सेज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति इंजी संजीव अग्रवाल को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। संयोजक के रूप में डॉ प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष अनुपम चौकसे, अनंत सोनी चुने गए। अध्यक्ष बनने पर इंजी संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि हम मध्य प्रदेश को देश में हायर एजुकेशन का डेस्टिनेशन बनायेगे, साथ ही क्वालिटी व रोज़गारपरक शिक्षा पर ध्यान देंगे।    

इसी तरह सचिव के रूप में डॉ. अजीत सिंह पटेल, संयुक्त सचिव गौरव तिवारी, कोषाध्यक्ष हरप्रीत सलूजा, उपाध्यक्ष बादाम सिंह, दिवाकर सिंह, अनिल तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह गौतम, दौलत सिंह चुने गए हैं। वहीं संघ के संरक्षक जय नारायण चौकसे, संतोष चौबे, आरसी मित्तल, प्रवीण ठकराल रहेंगे। निजी विश्वविद्यालय संघ के सुचारू रूप से संचालन के लिए समन्वयक के पद पर डॉ. आशीष दत्ता एवं डॉ. राजीव शर्मा को पदस्थ किया गया है।

Created On :   19 Sep 2022 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story