परमबीर सिंह को फिर भेजा वारंट, जांच के लिए बनी है समिति

Chandiwal Committee - Warrant sent again to Parambir Singh for investigation
परमबीर सिंह को फिर भेजा वारंट, जांच के लिए बनी है समिति
चांदिवाल कमेटी परमबीर सिंह को फिर भेजा वारंट, जांच के लिए बनी है समिति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के कथित आरोपों की जांच के लिए गठित हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति के.यू.चांदिवाल कमेटी ने पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी किया है। पिछली सुनवाई के दौरान वारंट जारी करने के बावजूद सिंह की अनुपस्थिति के मद्देनजर कमेटी ने यह वारंट जारी किया गया है। विशेष सरकारी वकील शिशीर हिरे ने इस बात की पुष्टी की है। राज्य सरकार ने मार्च 2021 में सिंह की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एक सदस्यीय चांदिवली कमेटी का गठन किया था।

कमेटी कई बार उपस्थिति को लेकर सिंह को समन जारी कर चुकी है। लेकिन सिंह एक बार भी कमेटी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। इसलिए सात सितंबर 2021 को कमेटी ने सिंह के खिलाफ पहला जमानती वारंट जारी किया था। चूंकि सीआईडी यह वारंट तामील नहीं कर पायी है इसलिए कमेटी ने दोबारा सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। जिसकी मियाद 6 अक्टूबर तक रहेगी। गौरतलब है कि कमेटी ने  समन जारी करने के बावजूद हाजिर न होने के लिए सिंह पर पहले पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी जब सिंह हाजिर नहीं हुए तो उन पर कमेटी ने दो बार 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।  

Created On :   22 Sep 2021 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story