चंद्रकांत पाटिल ने कहा - आरोपी मंत्री के खिलाफ सरकार को कितने सबूत चाहिए

Chandrakant Patil said - how much evidence needs the government against accused minister
चंद्रकांत पाटिल ने कहा - आरोपी मंत्री के खिलाफ सरकार को कितने सबूत चाहिए
चंद्रकांत पाटिल ने कहा - आरोपी मंत्री के खिलाफ सरकार को कितने सबूत चाहिए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है राज्य सरकार दागी मंत्री को बचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री के साथ आत्महत्या करनेवाली युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बावजूद मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैॽ पाटिल ने कहा है कि दोषी  मंत्री को सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने वाली युवती को न्याय मिलने तक भाजपा चुप नहीं रहेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि मीडिया दिखा रहा है कि कैसे उस मंत्री के समर्थक जुलूस निकाल रहे हैं। उन्होने कहा कि आज न्यूज चैनलों पर आत्महत्या करने वाली युवती के साथ मंत्री की फोटो प्रदर्शित होने के बावजूद राज्य सरकार अभी भी आंख बंद किए हुए है।

इस  सबूत के बावजूद अब और क्या साबित होना बाकी रह जाता है? पाटिल ने सवाल किया है कि राज्य सरकार आखिर इस बारे में मामला दर्ज करने के लिए तैयार क्यों नहीं है? उन्होंने कहा है कि ठाकरे सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करने और कानून को तोड़ने का काम किया है। पाटिल ने कहा है कि आखिर, उद्धव ठाकरे और शरद पवार आज चुप क्यों हैं, जब ये सारी घटनाएं महाराष्ट्र की जनता के सामने हो रही हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को महाराष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए, 

Created On :   23 Feb 2021 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story