- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों...
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के खातों में खरीफ फसल-2020 की क्षति राहत राशि एक क्लिक से वितरित की

डिजिटल डेस्क, कटनी। मुख्यमंत्री ने श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक क्लिक से खरीफ फसल-2020 की क्षति राहत की 1600 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश के किसानों के खाते में डाली। रायसेन में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण आगर-मालवा जिले की समस्त जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत पर दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से देखा एवं सुना गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से केन्द्र शासन द्वारा पारित तीन कृषक कानूनों के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दी। मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी किसानों के लिये किये जा रहे बदलावों के बारे में किसानों को बताया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण सुनने एवं देखने की व्यवस्था जिला मुख्यालय पर पुराने कलेक्टर भवन परिसर में की गई थी। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी, जिला पंचायत सीईओ दितु सिह राणदा, एसडीएम आगर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, सहित गणमान्य अतिथि, अधिकारी, कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र अनुदान हितलाभ एवं फसल में किट व्याधि बीमा राशि का प्रतीकात्मक चैक मंच से वितरित किये गये। किसान सम्मेलन को जिलाध्यक्ष श्री बरखेड़ी ने सम्बोधित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की कृषक हितेषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों को उनकी खरीफ-2020 फसल क्षति की राशि वन क्लिक के माध्यम से उनके खातों में हस्तांरित की है। जिसका लाभ प्रदेश के किसानों के साथ ही जिले के किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक योजना बनाकर उन्हें संचालित कर रही है। जिसका लाभ लेकर कृषक आर्थिक रूप से सशक्त बने। दोनों सरकार किसान हितैषी है। किसानों के हर दु:ख-दर्द में कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसान संघ महामंत्री रामचंद्र तेजरा ने कहा कि किसानों के हित में केन्द्र एवं राज्य सरकार सदैव खड़ी है। यह बात किसानों को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज एक क्लिक से किसानों के खाते में 1600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर रहे हैं। यह राशि सीधे किसानों को मिल रही है, कोई बिचौलिया नहीं है। कार्यक्रम को किसान संघ जिला अध्यक्ष श्री सीताराम प्रजापति द्वारा भी संबोधित किया गया।
Created On :   19 Dec 2020 1:37 PM IST









