- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- फूलों की माला पहनाकर किया बच्चों का...
फूलों की माला पहनाकर किया बच्चों का स्वागत, लगाया तिलक
By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2021 1:41 PM IST
8 माह बाद बच्चों से गुलजार हुए आंगनबाड़ी केंद्र फूलों की माला पहनाकर किया बच्चों का स्वागत, लगाया तिलक
डिजिटल डेस्क सतना। आठ महीने बाद आज से एक बार फिर आंगनबाड़ी केन्द्र मासूम बच्चों से गुलजार हो गए। केंद्रों में फूलों की माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में ही बच्चों का ताजा पोषण आहार वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि आइये आंगनबाड़ी केंद्र की थीम पर जिले भर में 15 नवंबर से बच्चों के लिए केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। केंद्र खुलने का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। हालही पहले दिन केंद्र में बच्चों की संख्या थोड़ा कम रही।परियोजनाओं की 3 हजार 34 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष की उम्र के तकरीबन 1 लाख 5 हजार बच्चे रजिस्टर्ड हैं। डीपीओ सौरभ सिंह ने बताया कि जिले भर में एक हफ्ते से इस अभियान की तैयारी चल रही थी।
Created On :   15 Nov 2021 7:09 PM IST
Tags
Next Story