औसा में दिवानी न्यायाधीश न्यायालय बनेगा 

Civil Judge Court will be set up in Ausa
औसा में दिवानी न्यायाधीश न्यायालय बनेगा 
 राज्य मंत्रिमंडल के फैसले  औसा में दिवानी न्यायाधीश न्यायालय बनेगा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लातूर के औसा में दिवानी न्यायाधीश वरिष्ठ स्तर न्यायालय स्थापित करने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने न्यायालय के लिए 7 नए पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। जबकि औसा दिवानी न्यायालय (कनिष्ठ स्तर) के 15 पद वरिष्ठ स्तर न्यायालय के लिए हस्तांतरित किए जाएंगे। पदों को सृजन के लिए 65 लाख रुपए खर्च करने को मंजूरी दी गई है। लातूर और औसा के बीच 18 किमी का अंतर है। औसा के 139 गांवों के पक्षकारों को लातूर में जाना पड़ता था। औसा में दिवानी न्यायाधीश वरिष्ठ स्तर न्यायालय बनाए जाने के बाद नागरिकों को राहत मिल सकेगी।  
 

Created On :   21 Sept 2022 9:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story