- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- स्मार्ट सिटी के 149 करोड़ के 11 ...
स्मार्ट सिटी के 149 करोड़ के 11 निर्माण कार्यों को देखने पहुँची क्लैफ की टीम
डिजिटल डेस्क सतना। सतना में सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम (क्लैफ) की टीम ने शनिवार को जिला मुख्यालय में चल रहे 149 करोड़ के 11 निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व वाली इस टीम में कलेक्टर अजय कटेसरिया, सांसद गणेश सिंह, कलेक्टर अजय कटेसरिया, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. परीक्षित संजय राव , नगर निगम के प्रभारी कमिश्नर भूपेन्द्र देव सिंह परमार, योगेश ताम्रकार, अतुल महरोत्रा और भास्कर भट्टाचार्य समेत २२ सदस्य शामिल थे।
4 घंटे चली इस विजिट की शुरुआत व्यंकटेश मंदिर से हुई। यहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से 9 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। क्लैफ की विजिट का दूसरा पड़ाव स्टेशन रोड में एमएलबी स्कूल की स्मार्ट क्लासेस थीं। इसके बाद टाउन हाल लाइब्रेरी, नारायण तालाब, साइकिल ट्रैक, नेक्टर झील, सिंथेसिस वर्क, पीएएमवाई और फिर सतना नदी से कोतवाली चौक के बीच प्रस्तावित स्मार्ट रोड का स्थल निरीक्षण किया गया। क्लैफ की टीम ने जगतदेव तालाब के सौदंर्यीकरण कार्यों को भी देखा।
Created On :   20 Nov 2021 6:36 PM IST