पहले दौर में भाजपा का क्लीन स्वीप, दूसरे चरण में बहोरीबंद में हार

Clean sweep of BJP in first round, defeat in Bahoriband in second phase
पहले दौर में भाजपा का क्लीन स्वीप, दूसरे चरण में बहोरीबंद में हार
कटनी पहले दौर में भाजपा का क्लीन स्वीप, दूसरे चरण में बहोरीबंद में हार

डिजिटल डेस्क, कटनी । जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के पहले चरण में तीन जनपदों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया तो दूसरे दौर में रीठी और बहोरीबंद में हार का सामना करना पड़ा। तीन जनपद पंचायतां में से भाजपा ने कटनी में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कराने में सफलता पाई है। जबकि रीठी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पत्नी एवं बहोरीबंद में विधायक समर्थित प्रत्याशी हार गए। हालांकि अध्यक्ष चुने गए अर्पित अवस्थी भाजपा समर्थित हैं। बहोरीबंद में बड़ा उलटफेर सामने आया।  कांग्रेस के समर्थन से लालकमल अध्यक्ष बन गए और अध्यक्ष का चुनाव हारी सोनम चौधरी को उन्ही सदस्यों ने उपाध्यक्ष निर्वाचित करा दिया। जिले की पांच जनपद पंचायतों में भाजपा का कब्जा हो गया, वहीं एक जनपद पंचायत में कांग्रेस को सफलता मिली।
यह है कटनी जिले में जपं की स्थिति
जनपद          अध्यक्ष                   उपाध्यक्ष
कटनी            गीता कोल           जगदीश उरमलिया
रीठी              अर्पित अवस्थी         प्रकाश साहू
बहोरीबंद         लालकमल बंसल      सोनम चौधरी
वियजराघवगढ़   सुधा कोल            उदयराज सिंह
बड़वारा            सुधा जायसवाल       रामसेवक दुबे
ढीमरखेड़ा         सुनीता दुबे            दुर्गा पटेल


कटनी:  निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
जनपद पंचायत कटनी में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित था। गुरुवार को हुए चुनाव में गीता बाई/ काशीराम गोंड़ अध्यक्ष एवं जगदीश उरमलिया उपाध्यक्ष चुने गए। परिणाम की घोषणा होते ही ढोल-ढमाकों के साथ विजय जुलूस निकाला गया एवं जोरदार आतिशबाजी की गई। चुनाव को लेकर यहां सुबह से ही गहमा गहमी रही। जनपद पंचायत के द्वारका भवन में निर्धारित समय में प्रक्रिया प्रारंभ हुई। निर्धारित समय तक केवल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए केवल एक-एक नामांकन दाखिल हुए।
बहोरीबंद: लालकमल बने अध्यक्ष
जनपद पंचायत बहोरीबंद में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति मुक्त के लिए आरक्षित था। यहां कांग्रेस के समर्थन से लालकमल बंसल अध्यक्ष निर्वाचित हुए।  लालकमल एवं सोनम राजेश चौधरी के बीच सीधी टक्कर थी। लालकमल बंसल को 14 मत मिले और सोनम चौधरी 9 वोट हासिल कर सकीं। बताया जाता है कि सोनम राजेश चौधरी को क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडेय का समर्थन प्राप्त था। वहीं लालकमल बंसल को कांग्रेस समर्थित बताया जा रहा है। यहां चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक सौरभ सिंह पूरे समय डटे रहे। परिणाम घोषित होने के बाद लालकमल बंसल ने कांग्रेस से भी पल्ला झाड़ लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह निर्दलीय हैं, सभी युवा सदस्यों के सहयोग से निर्वाचित हुए हैं।.     
रीठी: भाजपा ने भाजपा को हराया
जनपद पंचायत रीठी में अध्यक्ष के चुनाव ने भाजपा की खेमेबाजी को सामने ला दिया। यहां अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त था। 15 सदस्यीय जनपद पंचायत में अर्पित अवस्थी 9 मत प्राप्त कर  अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी पार्वती पटेल को मात्र छह वोट मिले। पार्वती पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत पटेल की पत्नी हैं। पार्वती को क्षेत्रीय विधायक का समर्थन प्राप्त था। उपाध्यक्ष के चुनाव में प्रकाश साहू को मात्र एक वोट के अंतर से विजय मिली। प्रकाश को 8 एवं उनकी प्रतिद्वंदी श्यामाबाई को सात मत मिले।
अध्यक्ष में हारी पर उपाध्यक्ष बन गई
जनपद पंचायत बहोरीबंद के उपाध्यक्ष के चुनाव में उस समय पेंच फंस गया, जब मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई।  अध्यक्ष के चुनाव में 5 वोट से हारने के बाद सोनम राजेश चौधरी ने उपाध्यक्ष के लिए भी दावेदारी कर दी। जिसमें सोनम को  12  वोट और उनकी प्रतिद्वंदी जया पुष्पेन्द्रसिंह को 11 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। इस तरह सोनम चौधरी एक वोट के अंतर से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं, इसी के साथ दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज करा दी कि अध्यक्ष का पद अनसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर उपाध्यक्ष के पद पर अनारक्षित वर्ग का ही सदस्य चुनाव लड़ सकता है। इस आपत्ति पर रिटर्निंग आफीसर ने  आपत्तिकर्ता को न्यायालय जाने की सलाह दी।
शहर सरकार हारे तो जनपदों में खिलाया कमल
नगर निगम कटनी के मेयर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा की हार को विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। बुधवारस और गुरुवार को हुए जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के चुनाव मेंपांच जनपद पंचाय…
 

Created On :   29 July 2022 10:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story