दावोस में सीएम की दिग्गजों से चर्चा, एनवार्यमेंट फ्रेंडली बनेंगे महाराष्ट्र के शहर

CM said, Cities of Maharashtra will make Environment friendly
दावोस में सीएम की दिग्गजों से चर्चा, एनवार्यमेंट फ्रेंडली बनेंगे महाराष्ट्र के शहर
दावोस में सीएम की दिग्गजों से चर्चा, एनवार्यमेंट फ्रेंडली बनेंगे महाराष्ट्र के शहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में पर्यावरण के अनकूल शहरों के लिए सिमन्स और हिताची उद्योग समूह ने राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयारी दिखाई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वार्षिक सम्मेलन के तीसरे दिन सिमन्स के प्रबंधन मंडल के सदस्य सेड्रिक निक से चर्चा की। बैठक में स्मार्ट शहर बनाते समय शहरों को ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण के अनकूल बनाने की उपाय योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शहरों को स्मार्ट और स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न अभियानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।

पर्यावरण के अनकूल शहर विकसित करने के लिए नई व्यवस्था

राज्य में पर्यावरण के अनकूल शहर विकसित करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इस पर निक ने आश्वासन दिया कि ऐसे शहरों के निर्माण हेतु एक कारगर व्यवस्था बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को अधिक सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान हिताची इंडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक भारत कौशल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में गंदे पानी पर प्रक्रिया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक पर काम करने के बारे में चर्चा हुई।

महाराष्ट्र में पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए मदद करने का भरोसा

हिताची कंपनी ने महाराष्ट्र में पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए मदद करने का भरोसा दिया। साथ ही खेती के उत्पादन के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र पर चर्चा हुई। इसके अलावा स्विट्जरलैंड के पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा और संवाद विभाग की मंत्री डोरिस ल्यूथर्ड ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। 

Created On :   25 Jan 2018 2:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story