दावोस में बोले मुख्यमंत्री -विश्व आर्थिक मंच का मुंबई में होगा विस्तार

CM said in davos, World Economic Forum will Expand to Mumbai
दावोस में बोले मुख्यमंत्री -विश्व आर्थिक मंच का मुंबई में होगा विस्तार
दावोस में बोले मुख्यमंत्री -विश्व आर्थिक मंच का मुंबई में होगा विस्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दुनिया में चौथे औद्योगिक क्रांति के लिए बनाए गए विश्व आर्थिक मंच यानी वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) केंद्र का विस्तार मुंबई में करने का फसैला लिया गया है। सीएम ने यह बात स्विटजरलैंड के शहर दावोस में कही। वे इन दिनों वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम-2018 भाग लेने दावोस में हैं। वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के खाद्य सुरक्षा संबंधी विभाग के प्रमुख सीन डी क्लिन ने मंगलवार को सीएम से मुलाकात की। राज्य में किसानों के लिए वैल्यूचेन, कृषि के लिए तकनीकी जानकारी का अधिक से अधिक उपयोग, नए अनुसंधानों का प्रयोग और सेहतमंद भोजन की आवश्यकता जैसे अनेक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। 


सूचनाओं के आदान प्रदान में आसानी होगी

वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के निर्णय का स्वागत करते हुए सीएम ने कहा कि वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के मुंबई केंद्र से तकनीकी ज्ञान और दूसरी सूचनाओं के आदान प्रदान में आसानी हो जाएगी और तकनीकी सूचना पर आधारित प्रस्तावों और नीतियों पर अमल आसान हो जाएगा। इस केंद्र के जरिए रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजन्स, खेती के लिए ड्रोन जैसी तकनीक को बढ़ावा दिया जा सकेगा। सीएम ने बताया कि श्री क्लिन के साथ हुई चर्चा के अनुसार सार्वजनिक-निजी भागीदारी की मदद से वैल्यूचेन को बढ़ावा देने से राज्य के 25 लाख किसानों की भागीदारी हो जाएगी। इसके अलावा दोनों के बीच कृषि क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल करने, बैंकों के साथ व्यापक भागीदारी, प्रत्यक्ष फसल प्रणाली पर आधारित वित्त प्रबंधन और सही बीमा सुविधा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। 


सीएम से मिले मुकेश अंबानी 


 

इस बीच रिलायंस उद्योग समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने दावोस में मैग्नेटिक महाराष्ट्र सेंटर में जाकर सीएम से मुलाकात की। गांवों को डिजिटली कनेक्ट करने की व्यापक योजना और इंडस्ट्री 4.0 अर्थात चौथे औद्योगिक क्रांति जैसे मुद्दे समेत कई विषयों पर बातचीत हुई। इसके अलावा एसिड अटैक की पीड़ितों की मदद और पुनर्वास के लिए मीर फाऊंडेशन के माध्यम से काम कर रहे अभिनेता शाहरुख खान को वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम का क्रिस्टल अवॉर्ड मिलने पर सीएम ने उन्हें बधाई दी।

Created On :   23 Jan 2018 8:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story