सीएम शिवराज ने झोंकी रैगांव उपचुनाव में ताकत

आचार संहिता लगने के बाद यह है तीसरा दौरा सीएम शिवराज ने झोंकी रैगांव उपचुनाव में ताकत

डिजिटल डेस्क सतना। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव उपचुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आचार संहिता लगने के बाद रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में यह उनका तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री पहले सेमरवारा पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से श्री वो भरजुना पहुंचे। यहां भी सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाएं कांग्रेस को रास नहीं आ रही थीं और एक के बाद एक उन्हें बंद कर रही थी। मगर, पुन: सत्ता में लौटने के बाद योजनाओं को दोबारा शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को हर हाल में बुनियादी हक मिलना चाहिए। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास बेहद जरूरी है।

Created On :   17 Oct 2021 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story