- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- आने वाले 4 दिनों में ठंड फिर...
आने वाले 4 दिनों में ठंड फिर दिखाएगी तेवर

डिजिटल डेस्क जबलपुर । शहर में ठंड के तेवर फिलहाल नरम हैं। हालाँकि शाम के समय हवा का रुख उत्तरी होने से ठंड अपना अहसास भी कराती है। मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुँचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
अभी दिन और रात दोनों का तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आगे उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उप्र में बरसात होने के आसार हैं। इस दौरान मप्र में बादल छा सकते हैं और हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर भारत का सिस्टम 28 दिसम्बर को आगे बढ़ जाएगा। इस वजह से 29 दिसम्बर से एक बार फिर ठंड बढऩे लगेगी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आद्र्रता का प्रतिशत 82 िरकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया में 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
Created On :   26 Dec 2020 2:34 PM IST