राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की कमान गलत हाथों में है- चित्रा वाघ 

Command of the post of State Womens Commission is in the wrong hands - Wagh
राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की कमान गलत हाथों में है- चित्रा वाघ 
उर्फी जावेद मामला राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद की कमान गलत हाथों में है- चित्रा वाघ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के बीच शुरू हुआ वाक युद्ध अब तेज हो गया है। रविवार को सोलापुर में चित्रा ने चाकणकर पर बड़ा हमला बोला। चित्रा ने कहा कि राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर गलत महिला बैठीं हैं। उन्होंने  मुझे किसकी सहमति से नोटिस भेजा था? लेकिन मैं महिला आयोग का सम्मान करती हूं। इसलिए मैंने महिला आयोग की ओर से भेजी गई नोटिस का जवाब दे दिया है। दरअसल महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर राकांपा की नेता हैं। जबकि चित्रा राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की नेता हैं। चित्रा ने बीते दिनों अभिनेत्री उर्फी के कपड़ों का मुद्दा उठाते हुए महिला आयोग पर कई गंभीर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद चाकणकर ने महिला आयोग की छवि को ठेस पहुंचाने को लेकर चित्रा नोटिस भेजा था। इससे नाराज चित्रा ने कहा कि महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर गलत महिला बैठी हैं। पता नहीं चाकणकर ने मुझे नोटिस किसकी सहमति से भेजा था? लेकिन महिला आयोग के प्रति सम्मान के नाते मैंने नोटिस का जवाब भेज दिया है। चित्रा ने कहा कि चाकणकर ने मुझे भेजी गई नोटिस को सार्वजनिक किया था। इसलिए मेरी उन्हें चुनौती है कि वो मेरे द्वारा भेजे गए जवाब को भी सार्वजनिक करें। दूसरी ओर चाकणकर ने चित्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला आयोग के अधिनियम के अनुसार नोटिस भेजी गई थी। यदि चित्रा ने नोटिस को ठीक से पढ़ा होता तो उनके मन में सवाल नहीं उठता। लेकिन अध्ययन कम होने के कारण शायद उन्होंने सवाल पूछे हैं। 

भाजपा की तीन- चार महिला विधायकों को बनाएं मंत्री-चित्रा

इस बीच भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्रा ने कहा कि राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा की तीन से  चार महिला विधायकों को मंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला विधायक क्षमतावान हैं। इसलिए मंत्रिमंडल में तीन से चार महिला विधायकों को जगह दी जानी चाहिए। 

Created On :   8 Jan 2023 10:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story