जादूटोना विरोधी कानून के बारे में जनजागृति करने बनाई जाएगी समिति - बडोले

Committee to create public awareness about superstition- Badole
जादूटोना विरोधी कानून के बारे में जनजागृति करने बनाई जाएगी समिति - बडोले
जादूटोना विरोधी कानून के बारे में जनजागृति करने बनाई जाएगी समिति - बडोले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में जादूटोना विरोधी कानून के बारे में जनजागृति, प्रचार और प्रसार के लिए समिति बनाई जाएगी। जिला स्तर पर जिलाधिकारी और तहसील स्तर तहसीलदार की अध्यक्षता में समिति स्थापित की जाएगी। शनिवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने जादूटोना विरोधी कानून समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से जादूटोना विरोधी कानून के बारे में जनजागृति, प्रचार और प्रसार किया जाएगा। साथ ही कानून को और प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

बडोले ने कहा कि समाज में होने वाली धोखाधाड़ी को जादूटोना विरोधी कानून के माध्यम से रोका जा सकता है। इसके लिए समाज में जनजागृति  करके जनता के मन की आशंकाओं और संदेह को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गलत धारणाओं के कारण जातियता, ऊंच-नीच, समूह और पंथ में परस्पर द्वेष, स्त्री-पुरुष असमानता और गरीबी जैसी मानवता के लिए खतरनाक बातें समाज में आज भी अस्तित्व में है। इसमें बदलाव की जरूरत है। इसके लिए जादूटोना विरोधी कानून के प्रचार और प्रसार के साथ-साथ कानून का उचित क्रियान्वयन होना आवश्यक है। 

एलियन देखा, पीएमओ को भेजा ई-मेल
पुणे पुलिस उस समय हरकत में आ गई जब एक शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को ई-मेल भेजकर दावा किया कि उसने घर के बाहर एलियन को देखा है। पीएमओ द्वारा महाराष्ट्र सरकार को पत्र भेजे जाने के बाद पुलिस को पूरे मामले की तहकीकात करने के आदेश दिए गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कुछ दिन पहले ई-मेल भेजने वाले शख्स के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ई-मेल लिखने वाले शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि शख्स को कुछ साल पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था। उसके बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ महीने पहले उसने अपने घर के सामने पेड़ों के पास एक लाइट देखी, जिसके बाद उसे लगा कि वहां एलियन जैसी कोई वस्तु है। 

Created On :   29 Dec 2018 6:01 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story