महाराष्ट्र में निवेश करना चाहती हैं कि अमेरिका-इंग्लैंड-जर्मनी और ताइवान की कंपनियां- देसाई 

Companies of America, England, Germany and Taiwan want to invest in Maharashtra
महाराष्ट्र में निवेश करना चाहती हैं कि अमेरिका-इंग्लैंड-जर्मनी और ताइवान की कंपनियां- देसाई 
महाराष्ट्र में निवेश करना चाहती हैं कि अमेरिका-इंग्लैंड-जर्मनी और ताइवान की कंपनियां- देसाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के कहर के बीच महाराष्ट्र में विदेशी निवेशक निवेश के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र में अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ताइवान और साऊथ कोरिया समेत दूसरे देशों की कंपनियां निवेश करना चाहती हैं। रविवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने यह जानकारी दी। देसाई ने कहा कि कोरोना संकट के बीच राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्योग विभाग ने एक कृति दल (एक्शन कमेटी) का गठन किया है। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अफसरों का कृति दल अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, ताइवान और साऊथ कोरिया की कंपनियों के प्रबंधन से निवेश के संबंध में चर्चा कर रहा है। कृति दल विदेशी निवेश को राज्य में आकर्षित करेगा। विदेशी निवेश को महाराष्ट्र में लाने के लिए एक नीति भी तैयार की जाएगी। देसाई ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के बिना किसी समझौते के विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए जोर दिया जाएगा।

देसाई ने बताया कि कृति दल में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव बी वेणुगोपाल रेड्डी, एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. अन्बलगन और उद्योग विभाग के विकास आयुक्त हर्षदीप कांबले का समावेश है। देसाई ने कहा कि कोरोना संकट के कारण मंद पड़ी राज्य की अर्थव्यवस्था को दोबारा गति देने के लिए उद्योग विभाग ने कमर कस ली है। विश्व भर में निवेश के लिए भारत की ओर देखा जा रहा है। भारत में महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पहले पंसद का राज्य रहा है। महाराष्टर में उद्योगों को दी जान वाली सुविधा और कुशल मानव संसाधन को देखते हुए कंपनियां निवेश करना चाहती हैं। 


            

Created On :   10 May 2020 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story