कंगना के खिलाफ न्यायपालिका का अपमान करने की शिकायत,  10 नवंबर को होगी सुनवाई 

Complaint against Kangana for insulting judiciary, hearing on November 10
कंगना के खिलाफ न्यायपालिका का अपमान करने की शिकायत,  10 नवंबर को होगी सुनवाई 
कंगना के खिलाफ न्यायपालिका का अपमान करने की शिकायत,  10 नवंबर को होगी सुनवाई 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई के एक वकील ने महानगर के अंधेरी कोर्ट में मुंबई पुलिस और मुंबई के बारे में किए गए ट्वीट्स को लेकर शिकायत की गई है। मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। शिकायत में दावा किया गया है कि कंगना ने जो ट्वीट किया है, वह न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजक है। 

ट्वीट में कंगना ने इसे पप्पू सेना कहा था। अली काशिफ देशमुख नाम के वकील ने अपनी शिकायत में कंगना के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले बांद्रा की कोर्ट में कंगना के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में शिकायत की गई थी। कोर्ट के आदेश के आधार पर बांद्रा पुलिस ने कंगना के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने और देशद्रोह के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इसे लेकर कंगना ने जो ट्वीट किया था, अब उसकी भी शिकायत की गई है।

इस मामले में कंगना औऱ उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस समन भेज चुकी है और दोनो को सवालों के जवाब देने के लिए 26 और 27 अक्टूबर को हाजिर रहने को कहा गया है। हालांकि नई शिकायत के बाद भी कंगना के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। उन्होंने अभिनेता आमिर खान को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि ‘जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है। इंटॉलरेंस गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने इस इंटॉलरेंट देश में।’  

 

Created On :   23 Oct 2020 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story