छिंदवाड़ा,परासिया,तामिया,हर्रई में कांग्रेस की सरकार

Congress government in Chhindwara, Parasia, Tamia, Harrai
छिंदवाड़ा,परासिया,तामिया,हर्रई में कांग्रेस की सरकार
अमरवाड़ा,बिछुआ में गोंडवाना के साथ बना रही सरकार छिंदवाड़ा,परासिया,तामिया,हर्रई में कांग्रेस की सरकार

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। जिले की 6 जनपदों में आज जनपद सदस्यों के सम्मेलन के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हुए। जिसमें कांग्रेस ने जिले के 4 ब्लॉकों में अपना कब्जा जमा लिया है।  छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई और परासिया में कांग्रेस समर्थित सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि भाजपा सिर्फ 2 जनपदों में ही अपनी सरकार बना पाई। जिसमें भी उसे गोंडवाना का सहारा लेना पड़ा। 

जनपद पंचायत छिंदवाडा में संगीता तिरगाम को अध्यक्ष और अश्वनी रघुवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तामिया में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया है। यहां पुष्पा परतेती को अध्यक्ष जबकि सुधीर उईके को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जनपद पंचायत परासिया में भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही। यहां अर्चना आम्रवंशी को अध्यक्ष और जमील खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जनपद पंचायत हर्रई में कांग्रेस ने एकतरफा बाजी मारते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। यहां अध्यक्ष कंचन उईके एवं उपाध्यक्ष चंदू को बनाया गया है।

जनपद पंचायत बिछुआ में भाजपा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यों के साथ गठबंधन कर अपनी सरकार बना ली है। जिसमें गोंगपा के सतीश भलावी को

जनपद पंचायत अध्यक्ष जबकि भाजपा के निरंकुश नागरे को उपाध्यक्ष बनाया गया।

जनपद पंचायत अमरवाड़ा में भाजपा - गोंडवाना गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां गोंडवाना समर्थित नीलेश कंगाली अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बनाया गया है।

 

Created On :   27 July 2022 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story