राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन

Congress movement against action against Rahul Gandhi
राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन
बुलढाणा राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी पर व्देष भावना से की गई कार्रवाई के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता रस्तेपर उतरकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। इसी के चलते महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एड संजय राठोड के नेतृत्व में स्थानीय जयस्तंभ चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो प्रदर्शन किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी सरकार मुर्दाबाद, राहुल गांधी तुम आगे बढ़ों हम तुम्हारे साथ हैं। आंदोलन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एड संजय राठोड के साथ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनु.जाती विभाग के उपाध्यक्ष विनोद बेंडवाल, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रवी पाटील, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान विभाग के उपाध्यक्ष चित्रांगण खंडारे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के विजेएसटी विभाग के महासचिव प्रमोद जाधव, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला उपाध्यक्ष प्रा.मीनलताई आंबेकर, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यांक विभाग के उपाध्यक्ष मोहीनभाई काजी, बुलडाणा जिला एन.एस.यू.आई.अध्यक्ष शैलेश खेडकर, शामिल थे।

राजनीति अधिक दिनों तक नहीं चलेगी

संजय राठोड, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है। यह तानाशाही के संकेत है। देश में महापुरूषों का अपमान करनेवाले लोगों को छोड़ दिया जाता है, लेकिन चोर को चोर कहनेवालों को सजा दी जाती है। देश में डर व दहशत फैलाने की राजनीति अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। हिटलर का भी अंत हुआ था यह उन लोगों ने नहीं भूलना चाहिए
 

Created On :   26 March 2023 9:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story