लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस करेगी 50 सभाएं, औरंगाबाद से शुरुआत

Congress will organize 50 programs in Maharashtra, will start from Aurangabad
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस करेगी 50 सभाएं, औरंगाबाद से शुरुआत
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस करेगी 50 सभाएं, औरंगाबाद से शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के लगभग एक महीने पहले ही कांग्रेस चुनावी मूड में आ गई है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में 50 सभाएं करने का फैसला किया है। ये सभी सभाएं चुनाव लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले होंगी।  कांग्रेस की पहली सभा 7 फरवरी को औरंगाबाद में होगी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यह जानकारी दी। चव्हाण ने बताया कि औरंगाबाद के दौलताबाद में दोपहर 2 बजे, औरंगाबाद शहर में शाम 6.30 बजे सभा आयोजित होगी। जबकि 8 फरवरी को औरंगाबाद के पैठण में 10 बजे और पुणे शहर में शाम 5.30 बजे सभा आयोजित की गई है। चव्हाण ने कहा कि सरकार के विरोध में संघर्ष के अगले चरण के रूप में यह सभाएं की जाएंगी। इन सभाओं में पार्टी के केंद्रीय और राज्य स्तर के नेता शामिल होंगे। पार्टी की सभाओं में केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। 

फिर सामने आई मुंबई कांग्रेस की अंतरकलह

कांग्रेस एक तरफ लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में है लेकिन दूसरी ओर मुंबई में कांग्रेस की अंतरकलह एक बार फिर से सामने आई है। दक्षिण मुंबई के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की कार्यशैली को लेकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि निरूपम को हटाने का फैसला आलाकमान करेगा। लेकिन पार्टी के सभी नेताओं को राजनीतिक मतभेद भुलाकर एक साथ आना चाहिए। 

Created On :   6 Feb 2019 3:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story