कांग्रेस को 39, भाजपा को 36 सीटें, राकांपा के हिस्से 26 तो शिवसेना को मिली 14 सीटों पर जीत 

Congress won 39, BJP 36 seats, NCP 26 and Shiv Sena 14 seats
कांग्रेस को 39, भाजपा को 36 सीटें, राकांपा के हिस्से 26 तो शिवसेना को मिली 14 सीटों पर जीत 
गडचिरोली में कांग्रेस का डंका  कांग्रेस को 39, भाजपा को 36 सीटें, राकांपा के हिस्से 26 तो शिवसेना को मिली 14 सीटों पर जीत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गडचिरोली के 9 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने परचम लहराया है। गडचिरोली की 9 नगर पंचायतों की 153 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे अधिक 39 सीटों पर जीत हासिल की है। राकांपा को 26 सीटें और शिवसेना को 14 सीटें मिली हैं। जबकि विपक्षी दल भाजपा ने 36 सीटें हासिल की है। वहीं निर्दलियों ने 38 सीटों पर कब्जा जमाया है। गुरुवार को राज्य चुनाव आयोग ने 9 नगर पंचायतों के चुनाव नतीजे घोषित किए। सभी नगर पंचायतों में 17-17 सीटें हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार धानोरा नगर पंचायत में कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत पाया है। जबकि भाजपा ने 3 और निर्दलियों ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।  एटापल्ली नगर पंचायत में सबसे अधिक निर्दलियों को 6 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस को 5, राकांपा को 3 और भाजपा को 3 सीटें मिली हैं। सिरोंचा नगर पंचायत में सत्ता की कमान निर्दलियों के हाथों में होगी। सिरोंचा नगर पंचायत में 10 सीटों पर निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। जबकि 5 सीटों पर राकांपा और 2 सीटों पर शिवसेना जीती है। मुलचेरा नगर पंचायत में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं है। यहां पर राकांपा को 6 सीटें, शिवसेना को 4 सीटें, निर्दलियों को 6 सीटें और भाजपा को 1 सीट मिली है। कोरची नगर पंचायत में कांग्रेस को 8 और राकांपा को 1 सीटें मिली हैं। कुरखेडा नगर पंचायत में भाजपा ने 9 सीटें जीकर बहुमत हासिल किया है। यहां पर राकांपा को 3 सीटें और शिवसेना को 5 सीटें मिली हैं। चामोर्शी नगर पंचायत में कांग्रेस को 8 सीटें , राकांपा को 5 सीटें , भाजपा को 3 सीटें और निर्दलियों को 1 सीट मिली है। भामरागड नगर पंचायत में भाजपा को 5 सीटें, राकांपा को 3 सीटें, कांग्रेस को 2 सीटें और निर्दलियों को 6 सीटें मिली हैं। अहेरी नगर पंचायत में भाजपा को 6 सीटें, राकांपा को 3 सीटें, शिवसेना को 2 सीटें और निर्दलियों को 6 सीटों पर विजय मिली है। 

नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम पर नजर

प्रदेश के 106 नगर पंचायतों की 1802 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें से 1791 सीटें के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबकि शिर्डी नगर पंचायत में 11 सीटों पर नामांकन प्राप्त न होने से मतदान नहीं हो सका है। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

भाजपा - 419 
राकांपा - 381 
कांग्रेस - 344
शिवसेना -296 
सीपीआईएम - 11 
बसपा - 4  
मनसे -4 
अन्य -3 
पंजीकृत दल-  90
निर्दलीय - 239 
कुल - 1791 
 

Created On :   21 Jan 2022 11:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story