सरकार के खिलाफ कांग्रेस का मटका प्रदर्शन

Congresss performance against the government
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का मटका प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का मटका प्रदर्शन


डिजिटल डेस्क, जबलपुर. प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने हाथ ठेले पर खाली मटके रखकर उनमें घोटालों की तख्तियां टांगकर रैली निकाली। रैली भानतलैया से होकर अंबेडकर चौक तक निकाली गई।
प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर निकले और सड़क पर चलने वाले राहगीरों को प्रदेश सरकार की करतूतों के बारे में बताया। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार चारों तरफ से घोटालों से घिरी हुई है। प्रदेश सरकार पर व्यापमं घोटाला, रेत घोटाला, किसानों की मौत व पेड़ घोटाला किए जाने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। जनता अब जाग चुकी है और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रमेश चौधरी, सचिन यादव, गजेंद्र सोनक मौजूद रहे।

Created On :   6 July 2017 8:33 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story