कंटेनर ने ऑटो को मारी टक्कर- 7 की मौत, 6 घायल

Container hit auto - 7 killed, 6 injured
कंटेनर ने ऑटो को मारी टक्कर- 7 की मौत, 6 घायल
दर्दनाक हादसा कंटेनर ने ऑटो को मारी टक्कर- 7 की मौत, 6 घायल

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। कोपरगांव तहसील के डाउच शिवहर में मुंबई-नागपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हुआ। करीब 8 बजे एक कंटेनर नंबर PB 05 AB 4006 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। जिसका नंबर MH17AJ9056 बताया जा रहा है। इसकी चपेट में एक बाइक भी आई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महीला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस बीच दुर्घटना में बाइक सवार के अलावा दो और घायल हुए। कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का पास के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

मरने वालों में कॉलेज की दो छात्राएं भी शामिल हैं। जिससे कोपरगांव क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतकों में राजाबाई साहेबराव खरात उम्र 60 साल, आत्माराम जममांसा नाकोडे उम्र 65 साल, शैला शिवाजी खरात उम्र 42 साल, शिवाजी मारुति खरात उम्र 52 साल शामिल हैं। इसके अलावा कॉलेज की छात्राएं पूजा नानासाहेब गायकवाड़ उम्र 20 साल और प्रगति मधुकर होन उम्र 20 साल भी शामिल हैं। इलाज के दौरान रूपाली सागर राठौड़ उम्र 40 साल की मौत हो गई हैं|

घायलों में विलास साहेबराव खरात उम्र 34 वर्ष, कावेरी विलास खरात उम्र 5 साल, ध्रुव सागर राठौड़ उम्र 13 साल, के साथ बाइक सवार 42 साल के दिगंबर चौधरी, 12 साल के उनके बेटे सर्वेश चौधरी और 42 साल की बहन कृष्णाबाई शामिल हैं। घायल होने के कारण इनका इलाज चल रहा हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर वासुदेव देसाले अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। 

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए कोपरगांव ग्रामीण अस्पताल भेजे गए हैं। हादसे के वक्त ऑटो में कुल दस लोग सवार थे।  इनमें सात की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद कंटेनर चालक भाग निकला था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में जांच जारी है। 

Created On :   6 May 2022 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story