Corona : नागपुर में अब तक के सबसे कम 374 मरीज, जानिए - विदर्भ के शहरों का हाल

Corona: 13 deaths of covid-19 patients, new 540 found
Corona : नागपुर में अब तक के सबसे कम 374 मरीज, जानिए - विदर्भ के शहरों का हाल
Corona : नागपुर में अब तक के सबसे कम 374 मरीज, जानिए - विदर्भ के शहरों का हाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भले लगातार बढ़ रही हो, लेकिन उसकी रफ्तार कम हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी लगातार कम हुई है। रविवार को अब तक के सबसे कम 374 संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90675 हो गया है। साथ ही 22 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 2947 हो चुकी है। जिले में रविवार को कुल 5274 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 374 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 242 जांच की गई, जिसमें 20 पॉजिटिव आए। इसी तरह, मेडिकल के 417 में 4, मेयो के 668 में 41, माफसू के 96 में 30, नीरी के 41 में 41, निजी लैब के 1639 में 97 और एंटीजन के 2171 टेस्ट में 141 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 125 ग्रामीण, 242 शहर और 7 जिले के बाहर के हैं। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 90675 हो गए हैं। रविवार को 22 लोगों की मौत हुई। इसमें 4 ग्रामीण, 11 शहरी और 7 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2947 हो गई है। रविवार को कुल 716 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 81359 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 89.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में 6369 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 2476 मरीज ग्रामीण और 3893 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 4401 मरीज होम आइसोलेट हैं। 1968 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

76 दिन के बाद जिले में सबसे कम मरीजों की मौत

इससे पहेल 76 दिन के बाद जिले में सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को 13 लोगों की मौत हुई। आखिरी बार यह आंकड़ा 1 अगस्त को था। इसके बाद लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटे में 540 नए मरीज मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 90,301 हो गई है।

गोंदिया में मिले 130 नए मरीज

गोंदिया जिले में रविवार को 130 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक  8639 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 7598 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 111 लोगों की मृत्यु भी हुई है। 

चंद्रपुर में 2 मृत, 173 संक्रमित 

चंद्रपुर जिले में कोरोना संक्रमण से जूझते हुए दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 199 पर पहुंच चुकी है। 173 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक जिले में 13,400 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 10,276 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

भंडारा में 93 पॉजिटिव 

भंडारा जिले में 38 दिन बाद कोरोना संक्रमण से एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। हालांकि 93 नए मरीज जरूर मिले हैं। अब तक 7468 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 187 लोगों को कोरोना लील चुका है। 6202 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 

वर्धा में 3 की मृत्यु, 43 संक्रमित 

वर्धा जिले में 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो चुकी है जबकि 43 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 5798 पर पहुंच गई है। इनमें से 4701 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 185 लोग जान गंवा चुके हैं।  

यवतमाल में फिर 6 मृत

यवतमाल जिले में रविवार को फिर 6 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया जबकि 90 नए मरीज भी पाए गए। गत दो-तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी थी लेकिन रविवार को फिर इसमें इजाफा हो गया। जिले में अब तक 9464 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 8505 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 303 पर पहुंच गई है। 

गड़चिरोली में 114 पॉजिटिव 

गड़चिरोली जिले में रविवार को 114 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब तक 4546 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 3671 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 36 लोगों की मौत भी हुई है। 

अमरावती में 1 मृत

अमरावती जिले में रविवार को 75 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 1 व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। अब तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है। 15493 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 13975 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 
 

अकोला में 1 की मौत, 19 नए संक्रमित

अकोला में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 265 हो गई है। 29 मरीज डिस्चार्ज किए गए, जिससे अब तक घर वापसी करनेवाले मरीजों की तादाद बढ़कर 7,337 हो गई है। रविवार को 19 नए संक्रमित मरीज पाए जाने के कारण अब तक प-जिटिव मरीजों की संख्या 8,057 हो गई है। 453 सक्रिय मरीजों पर इलाज जारी है।

बुलढाणा जिले में रविवार को 42 नए संक्रमित मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,466 पर पहुंच गया, मृतकों का आंकड़ा लगातार चौथे दिन भी 113 पर ही स्थिर रहा। रविवार को 52 मरीजों ने कोरोना पर मात पाने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 7,917 हो गई है। 436 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में रविवार को 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया तथा 90 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,125 पर पहुंच गया है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 110 हो गई है। 776 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। रविवार को 22 मरीजों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,350 पर पहुंच गई है। 
 

Created On :   18 Oct 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story