कोरोाना - 51 एक्टिव केस, प्रदेश में सबसे ज्यादा, 98.57 प्रश. हुआ रिकवरी रेट

Corona - 51 active cases, highest in the state, 98.57 percent. recovery rate
कोरोाना - 51 एक्टिव केस, प्रदेश में सबसे ज्यादा, 98.57 प्रश. हुआ रिकवरी रेट
बढ़ते संक्रमण के बीच शून्य पर आया आँकड़ा कोरोाना - 51 एक्टिव केस, प्रदेश में सबसे ज्यादा, 98.57 प्रश. हुआ रिकवरी रेट

डिजिटल डेस्क जबलपुर । बढ़ते कोरोना संक्रमण के नए मामले गुरुवार को शून्य पर पहुँच गए, हालाँकि इसके बाद भी जबलपुर में प्रदेश के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। गुरुवार को मिले आँकड़ों के अनुसार शहर में 51 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोविड की शुरुआत यहीं से हुई थी और एक बार फिर बढ़ते मामले  चिंता बढ़ा रहे हैं। जिला अस्पताल विक्टोरिया के नर्सेज हॉस्टल की पुरानी बिल्डिंग में फिलहाल 6 मरीज भर्ती हैं, जल्द ही एसिम्टोमैटिक मरीजों को ज्ञानोदय कोविड आइसोलेशन सेंटर भेजने की तैयारी है। शहर में सिविल लाइंस, ग्वारीघाट, कटंगा, ठक्करग्राम, हनुमानताल, सिहोरा, ग्वारीघाट, करमेता, माढ़ोताल, रानीताल क्षेत्र समेत कटंगी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से भी कोविड के नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक-एक मरीज की हिस्ट्री के आधार पर उसके संपर्क में आने वाले 50-50 लोगों को चिन्हित कर सैम्पल लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक 675 व्यक्तियों ने कोरोना से जान गँवाई है। स्वस्थ होने पर गुरुवार को 2 व्यक्तियों को डिस्चार्ज  किया गया। वर्तमान में रिकवरी रेट 98.57 प्रतिशत हो गया है। 

Created On :   10 Sep 2021 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story