नांदेड़ से मुंबई लाए गए कोरोना संक्रमित मंत्री 

Corona infected minister brought from Nanded to Mumbai
नांदेड़ से मुंबई लाए गए कोरोना संक्रमित मंत्री 
नांदेड़ से मुंबई लाए गए कोरोना संक्रमित मंत्री 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ मंत्री को सोमवार को उनके गृह जिले नांदेड से इलाज के लिए मुंबई लाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य के कैबिनेट मंत्री को महानगर के ब्रिजकैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले इस मंत्री की मुंबई में जांच हुई थी, तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन नांदेड में हुई जांच से पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री की हालत स्थिर है। उन्हें नांदेड से मुंबई लाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करनी चाही लेकिन कोरोना संक्रमितों को हवाई सफर पर रोक को देखते हुए वे सड़क मार्ग से मुंबई पहुंचे। 
 

Created On :   25 May 2020 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story