Corona : नागपुर में नए संक्रमित 200 से भी कम, जानिए - विदर्भ का ताजा आंकड़ा

Corona: Less than 200 newly infected in Nagpur, know - Vidarbhas latest figure
Corona : नागपुर में नए संक्रमित 200 से भी कम, जानिए - विदर्भ का ताजा आंकड़ा
Corona : नागपुर में नए संक्रमित 200 से भी कम, जानिए - विदर्भ का ताजा आंकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को नए मरीजों की संख्या 200 से भी नीचे रही। कुल 11354 नमूनों की जांच की गई। उनमें 190 संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है। रिकवरी दर 97.11 पर पहुंच चुकी है। गुरुवार को जिले में 11354 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 8712 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें शहर के 6768 और ग्रामीण के 1944 शामिल हैं। जिले में 2642 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। इनमें शहर के 1444 और ग्रामीण के 1198 हैं। जांच में 190 नमूने पॉजिटिव मिले। इनमें शहर के 121, ग्रामीण के 65 और जिले के बाहर के 4 का समावेश है। अब तक कुल 2004124 नमूनों की जांच आरटीपीसीआर पद्धति से और 831335 नमूनों की रैपिड एंटीजन से की गई। कुल मिलाकर अब तक 2835459 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से अब तक 475202 पॉजिटिव पाए गए । गुरुवार को निजी लैब में 4869 नमूनों की जांच हुई। वहीं, एम्स में 1198, मेडिकल में 1182, मेयो में 1057, नीरी में 93, आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय में 331 नमूनों की जांच की गई। इसके अलावा एंटीजन पद्धति से 2568 नमूनों की जांच की गई। कुल 11354 नमूनों की जांच में 11164 नमूने निगेटिव और 190 नमूने पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को 529 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इनमें शहर के 260 और ग्रामीण के 269 का समावेश है। अब तक कुल 461453 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें शहर के 323588 और ग्रामीण के 137865 शामिल हैं। कोरोना की रिकवरी दर 95.11 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें शहर के 2, ग्रामीण के 2 और जिले के बाहर के 4 लोग हैं। अब तक जिले में 8933 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5255, ग्रामीण के 2296 और जिले के बाहर के 1382 मृतक हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 4816 है। इनमें शहर के 3179 आैर ग्रामीण के 1637 हैं। इनमें से 3074 मरीज होम आइसोलेट हैं। इनके अलावा 1742 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। मेडिकल में 200, मेयो में 70, एम्स में 53, इंदिरा गांधी रुग्णालय में 12, आइसोलेशन हॉस्पिटल में 6, आयुष हॉस्पिटल में 1, पांचपावली डीसीएचसी में 19, पांचपावली महिला में 3, केटीनगर मनपा हॉस्पिटल में 4, लता मंगेशकर हिंगना में 10, एसएमएचआरसी में 8 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों समेत कोविड केयर सेंटर में मरीज भर्ती हैं।

गोंदिया-भंडारा में एक भी मृत्यु नहीं

गुरुवार को गोंदिया तथा भंडारा जिले में एक भी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु नहीं हुई। अन्य जिलों में भी हालात तेजी से सुधरते नजर आ रहे हैं। विशेष रूप से यवतमाल जिले में संक्रमितों की आंकड़े तेजी से घटते नजर आ रहे हैं। अमरावती जिले में गुरुवार को 319 लोग संक्रमित पाए गए तथा 9 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। इससे कहीं अधिक 543 लोग स्वस्थ हुए। वर्धा जिले में 164 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 343 लोग स्वस्थ हुए। 4 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई। यवतमाल जिले में गुरुवार को 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। 81 लोग पॉजिटिव पाए गए तथा 175 स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 342 लोग स्वस्थ हुए तथा 177 नए मरीज पाए गए। जबकि 5 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई। गड़चिरोली जिले में गुरुवार को 1 मरीज की मृत्यु हो गई तथा  38 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि इससे कहीं अधिक 141 लोग स्वस्थ भी हुए। गोंदिया जिले में 63 लोग स्वस्थ हुए तथा 45 नए  संक्रमित पाए गए। इस बीच किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। भंडारा जिले में भी कोई मृत्यु दर्ज नहीं हुई। 52 लोग स्वस्थ हुए लेकिन इससे दुगने 101 पॉजिटिव पाए गए।  

अकोला जिले में गुरुवार को 8 की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,088 पर पहुंच गई है। 181 नए संक्रमितों की वृध्दि से कुल संक्रमित 56,239 हो गए हैं। 419 लोग स्वस्थ हो जाने से अब ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 51,503 हो गई हैं। 3,648 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 6 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 622 हो गई है। 151 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 85,232 हो गई है। 299 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 83,297 हो गई है। 1,315 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में गुरुवार को 1 मरीज की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 587 तथा 78 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 40,353 हो गई है। 335 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 38,172 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1,593 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 
 

Created On :   3 Jun 2021 4:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story