कोरोना संक्रमण रोकने घर-घर सर्वेक्षण के लिए बनेगा दस्ता, उपमुख्यमंत्री बोले - मरीज ज्यादा होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन

Corona : Squad will be made for house to house survey
कोरोना संक्रमण रोकने घर-घर सर्वेक्षण के लिए बनेगा दस्ता, उपमुख्यमंत्री बोले - मरीज ज्यादा होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण रोकने घर-घर सर्वेक्षण के लिए बनेगा दस्ता, उपमुख्यमंत्री बोले - मरीज ज्यादा होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महानगर में अब झोपड़पट्टी इलाकों में वार्डवार दस्ता बनाया जाएगा। घर-घर जांच-पड़ताल अभियान चलाया जाएगा। महानगरपालिका सहायक आयिक्त वार्डवार दस्ते का पंजीकरण करेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण व मौसमी बीमारियों को मद्देनजर मुंबई मनपा अधिकारियों व स्वमसेवी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिक, एनजीओ व प्रशासन एकजुट होकर इस संकट का सामना करें। उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर लोगों को जागरुक करने की जरुरत है। एकजुटता से इस संकट का सामना करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मनपा अधिकारियों-एनजीओ के साथ की चर्चा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में जुटे एनजीओ को मनपा जरुरी साधन-सामग्री उपलब्ध कराए और एनजीओ की टीम घर-घर जाकर जांच करे और कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अधिकृत कोरोना उपचार केंद्र में भेजा जाए। गोल्डन ऑवर में मरीज को इलाज मिलने पर उसे बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्वारेंटाईन को लेकर लोगों के मन में डर हटाने मार्गदर्शन की जरुरत है। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि दत्तक बस्ती योजना का कार्यक्षेत्र बढ़ाने की जरुरत है।  

मरीज ज्यादा होने पर बढ़ेगा लॉकडाउनः उपमुख्यमंत्री 

इसी बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिस इलाकों में कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा होगा वहां लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी व स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार में कोई नाराजगी नहीं है। 

 

Created On :   9 July 2020 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story