नवोदय बैंक घोटाला पुणे से दंपति गिरफ्तार, दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Couple arrested from Pune in Navodaya Bank scam
नवोदय बैंक घोटाला पुणे से दंपति गिरफ्तार, दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
नवोदय बैंक घोटाला पुणे से दंपति गिरफ्तार, दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नवोदय बैंक घोटाले में लिप्त बिल्डर हेमंत झाम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि झाम समूह के और भी लोग इस घोटाले से जुड़े हुए हैं, जिससे जांच दल ने पुणे से हेमंत के रिश्तेदार आरोपी मुकेश हंसराज झाम 50 वर्ष और उसकी पत्नी महिमा झाम 45 वर्ष को गिरफ्तार कर नागपुर लाया है। झाम समूह नवोदय बैंक घोटाला प्रकरण से जुड़ा है।

लुटेरे भेजे गए जेल

उधर  किराना व्यापारी के साथ हुई लूटपाट का पर्दाफाश हो गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को कलमना पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ चमड़ा लक्ष्मन रंजीत, अविनाश दिनिया इंदुरकर, दोनों गुलशन नगर निवासी और मिथुन नरेंद्र जोशी कामगार नगर निवासी हैं।

दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

शहर में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामला एमआईडीसी व पारड़ी थाना अंतर्गत हुए हैं। पहली घटना एमआईडीसी थाना अंतर्गत हुई। मृतक अनिल बबनराव गुरनुले (40), निवासी हिंगना नीलडोह है। घर में कोई नहीं रहने पर अनिल ने सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। फरियादी अंकुश रामलाल मेश्राम (24) ने की सूचना पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। दूसरी घटना पारड़ी थाना अंतर्गत हुई। मृतक नीतिराज इंद्रजीत ठाकुर (38), निवासी दुर्गा नगर है। नीतिराज ने अपने घर की टीन की छत में लगे एंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी इशांत नीतिराज ठाकुर (17) की सूचना पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत

शुक्रवार को तड़के भीषण सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गिट्टीखदान थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। चक्कीखापा निवासी सूरज राजेंद्र ब्राम्हणे (24), वर्धा जिले में आर्वी में किसी बैंक में कार्यरत था। सूरज आर्वी में ही रहता था। सप्ताह में एक बार माता-पिता से मिलने जाता था। तड़के करीब साढ़े चार बजे सूरज अपने दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-40-बी.पी.-4874 से ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान दाभा रिंग रोड पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।  सूरज बुरी तरह घायल हो गया। किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में सूरज को मेडिकल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Created On :   28 Sep 2019 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story