पुणे के युवक की हत्या के मामले से जुड़े सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी 

Court acquits all accused in Pune youth murder case
पुणे के युवक की हत्या के मामले से जुड़े सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी 
अदालत पुणे के युवक की हत्या के मामले से जुड़े सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे की स्थानीय अदालत ने पुणे के इंजीनियर मोहसिन शेख की  साल 2014 में पीट-पीट कर की गई हत्या से जुड़े मामले के आरोपी सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस प्रकरण से हिंदु राष्ट्रीय सेना के प्रमुख धनंजय जयराम सहित कुल 20 लोगों को मामले से बरी कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें से एक नाबालिग था। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी की थी। बाद में सभी आरोपी जमानत पर छूट गए थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसबी सालुंखे ने सुनवाई के बाद मामले से जुड़े सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोपियों पर लगे आरोपों को साबित करने में नकाम रहा।  बचाव पक्ष के वकील सुधीर शाह ने यह जानकारी दी हैं। गौरतलब है कि शेख पर 2 जून 2014 को उस समय पर हमला हुआ था जब वह मस्जिद से नमाज पढकर लौट रहा था। हडपसर पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। गौरतलब है कि मामले से जुड़ी घटना जब घटी थी उस समय छत्रपति  शिवजी महाराज की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में प्रसारित किए जाने के चलते  काफी तनावपूर्ण माहौल था। 

 

Created On :   28 Jan 2023 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story