साइरस मिस्त्री के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

court issues summons to cyrus mistry for rs 500 crore defamation case
साइरस मिस्त्री के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा
साइरस मिस्त्री के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

डिजिटल डेस्क,मुंबई. टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री पर 500 करोड़ का मानहानि का दावा ठोका गया है। टाटा ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी वेंकटरामनन रामचंद्रन ने मिस्त्री, उनके भाई और उनकी कंपनी पर 500 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। मुंबई की एक अदालत में दायर इस केस में मिस्त्री बंधुओं पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने रामचंद्रन पर झूठे आरोप लगाकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई।

रामचंद्रन का दावा है कि मिस्त्री ने टाटा सन्स के निदेशकों और टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों को अक्टूबर 2016 में भेजे ईमेल में उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं। मिस्त्री ने टाटा समूह के अध्यक्ष से हटाए जाने के एक दिन बाद भेजे इस मेल में रामचंद्रन पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया था। रामचंद्रन ने साइरस मिस्त्री से बिना शर्त माफी मांगने के लिए भी कहा है।

मुंबई की एस्प्लानेड मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने टाटा समूह से निकाले गये साइरस मिस्त्री और अन्य लोगों के खिलाफ टाटा ट्रस्ट के आर वेंकटरमणन की मानहानि की शिकायत का संज्ञान लिया और इन सभी को 24 अगस्त को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया। मिस्त्री बंधुओं की कंपनी की टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स में 18 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है.

 

 

 

Created On :   5 July 2017 9:17 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story