गेटवे ऑफ इंडिया में दरार, मरम्मत पर खर्च होंगे 9 करोड़ रूपए

Crack in Gateway of India, repair will cost Rs 9 crore
गेटवे ऑफ इंडिया में दरार, मरम्मत पर खर्च होंगे 9 करोड़ रूपए
निर्णय गेटवे ऑफ इंडिया में दरार, मरम्मत पर खर्च होंगे 9 करोड़ रूपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के अगले हिस्से में पड़ी दरार के मद्देनजर सरकार ने इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इस प्रतिष्ठित स्मारक की मरम्मत पर लगभग 9 करोड़ रूपये खर्च होंगे।यह जानकारी केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेटवे ऑफ इंडिया केन्द्रीय संरक्षित स्मारक नहीं है। यह महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के संरक्षणाधीन है। उन्होंने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया के निरीक्षण के दौरान इसकी सतह पर कुछ दरारें पाई गई है। मंत्री ने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार को महाराष्ट्र सरकार से गेटवे ऑफ इंडिया के पुनरूद्धार को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। हालांकि राज्य के पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने एक विस्तृत स्थल प्रबंधन योजना और गेटवे ऑफ इंडिया की मरम्मत के लिए आठ करोड़ 98 लाख 29 हजार रूपये की धनराशि का आकलन तैयार किया है। राज्य सरकार ने पिछले 10 मार्च को इसकी मंजूरी भी दे दी है।

Created On :   5 April 2023 4:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story