- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- किसानों को कर्ज न देने वाले बैंकों...
किसानों को कर्ज न देने वाले बैंकों के खिलाफ दर्ज होगा आपराधिक मामला - गृहमंत्री देशमुख
By - Tejinder Singh |24 Jun 2020 9:51 AM GMT
किसानों को कर्ज न देने वाले बैंकों के खिलाफ दर्ज होगा आपराधिक मामला - गृहमंत्री देशमुख
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को बैंकों को आगाह किया कि किसानों को फसल कर्ज देने में ना नुकुर कर समय बर्बाद करने वाले बैंकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। देशमुख ने कहा कि इन दिनों बुवाई का समय है और कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के खिलाफ फसल ऋण वितरण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। देशमुख ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मामला है। किसानों को फसल ऋण देने में ना नुकुर करने वाले बैंकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि किसानों को बिना परेशानी के कर्ज मिले और इस संबंध में एक विशेष आदेश जारी किया गया है।
Created On :   24 Jun 2020 3:20 PM GMT
Next Story